Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

विधि विभाग व डॉ भीमराव अंबेडकर शोधपीठ महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

अजमेर (कार्तिक शर्मा) विधि विभाग व डॉ भीमराव अंबेडकर शोधपीठ महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को मानवाधिकार दिवस पर विश्व विद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विश्व विद्यालय के विभिन्न विभागों के लगभग 20 से ज़्यादा विधार्थियो ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “मानवाधिकारों का हनन : पड़ोसी देशों के परिदृश्य में “ रखा गया ।प्रतियोगिता का शुभारंभ विधि विभाग व डॉ भीमराव अंबेडकर शोधपीठ के मानद निदेशक प्रो शिवप्रसाद द्वारा विधार्थियो को मानवाधिकार संरक्षण के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि आज विश्व के कुछ देशों में मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है और वर्तमान स्थिति में भारत देश के वसुधैव कुटुंब के मूल्य को अपनाते हुए विश्व के प्रति भाईचारे व मानवता का संदेश देने की आवश्यकता है । विधार्थियो ने इस समस्या को अपनी सृजनात्मकता के माध्यम से कागज पर उतारकर इसके समाधान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधि विभाग की ओर से अतिथि शिक्षक सुमन शर्मा, नेहा शर्मा व डॉक्टर रामेश्वर चौधरी तथा मानवेंद्र सिंह, सम्पत भाटी व गोपाल लाल व अन्य उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।