Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

आप ने की अमित शाह को ग्रह मंत्री पद से हटाने की मांग

भारत भूमि (अजमेर) कार्तिक शर्मा  भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध आज आम आदमी पार्टी अजमेर के कार्यकर्ताओं का रोष फूट पड़ा। प्रदेश उपाध्यक्ष और अजमेर संभाग प्रभारी कीर्ति पाठक और एस सी विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज जटिया के नेतृत्व में आज अजमेर शहर के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला जला कर और महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन देकर विरोध प्रकट किया।

आदमी पार्टी अजमेर शहर के कार्यकर्ता आज डाक बंगले से पैदल मार्च करते हुए अमित शाह हाय हाय, अमित शाह मुर्दाबाद और अमित शाह इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने अमित शाह का पुतला जला कर अपना रोष प्रकट किया।
पुतला दहन के पश्चात अजमेर कलेक्टर के मार्फ़त महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन दिया गया।
कार्यकर्ताओं द्वारा ये माँग की गई कि या तो अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे अन्यथा महामहिम गृह मंत्री के पद से उन का इस्तीफ़ा लें।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कहा कि आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सर्व समाज को एक रूपता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा साहेब के अपमान से व्यथित है और एक स्वर में अमित शाह से इस्तीफे की माँग करता हैं। या तो अमित शाह अपनी गलती मानते हुए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे अथवा अपने पद से इस्तीफ़ा दें। उन्होंने कहा कि यदि अमित शाह ने माफ़ी नहीं माँगी तो आगामी सभी चुनावों में देश की जनता उन्हें व उन की पार्टी को ऐसा सबक सिखाएगी जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे।
एस सी विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज जटिया ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान पूरे देश का अपमान है और इस अपमान का बदला सर्व समाज ले कर रहेगा।उन्होंने कहा कि या तो अमित शाह पूरे देश की जनता के सामने माफ़ी मांगे या इस्तीफ़ा दें।
उक्त कार्यक्रम में महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष मीना त्यागी, जिला यूथ विंग अध्यक्ष राजवीर सिंह , जिला ट्रेड विंग अध्यक्ष हेमंत गहरवार , जिला इवेंट इंचार्ज आफ़ाक अली , महिला विंग जिला सचिव एडवोकेट पूनम मेहरा , ब्लॉक इंचार्ज वरुण तंवर , वार्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत , राकेश कुमार और इंद्र कुमार, शैलेश वर्मा , राजेश नायक , सुनील वाल्मीकि , जितेंद्र तुनगरिया, प्रदीप कुड़िया, विशाल बाकोलिया, चंदू तुनगरिया , जितेंद्र नवल , महेश जाटोलिया, अजय बोहरा , शिवराज मालपुरिया ,मदन खोरवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।