भारत भूमि (अजमेर) राज्य सरकार के आदेशों की पालना में जिले में अवैध खनन के संवेदनशील एवं संभावित क्षेत्रों में अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा जिले में अधिक से अधिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। खनि अभियन्ता श्री पी.के. अग्रवाल ने बताया कि इसकी पालना में एसआईटी सदस्य विभागों (राजस्व, वन, पुलिस, खान एवं परिवहन विभाग) द्वारा माह दिसम्बर में अब तक अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जिले की तहसील- पुष्कर, नसीराबाद, रूपनगढ़, पीसांगन, अजमेर के ग्राम-डूमाड़ा, भांवता, रूपनगढ़, श्रीनगर, किशनपुरा सहित अनेक ठिकानों पर औचक दबिश देते हुए खनिज मैसनरी स्टोन, मुर्रम व खनिज बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन में लिप्त पाए गए वाहनों (डम्पर, ट्रैक्टर-ट्रोली) के कुल 19 प्रकरण दर्ज किए जाकर शास्ति राशि 14 लाख 14 हजार 860 रूपए आरोपित की गई है। इनमें कुल शास्ति राशि 10 लाख 70 हजार 160 रूपए की वसूली की जा चुकी है। शेष से वसूली की कार्यवाही की जा रही है। जिले में अजमेर शहर के निकटवर्ती अवैध खनन के संवेदनशील स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग कार्य किया जाकर अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है।
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...
