Logo
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खाटाओली में आज सुबह स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण समारोह आयोज... छावनी परिषद वैरीड बोर्ड की बैठक सम्पन्न स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण कल ---- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड नसीराबाद के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप ... छावनी परिषद नसीराबाद के कार्मिकों द्वारा मनाई गई ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ, शहीद स्मारक पर श्र... पत्रकार दिलीप रॉय ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन नवोदय विद्यालय में छावनी परिषद कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू. रेलवे कर्मचारियों ने भरी हुंकार: 8वां वेतन आयोग लागू करने और पुरानी पेंशन बहाली की बुलंद की मांग मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने किया दूधिया मोहल्ले और फ्रामजी चौक, हनुमान चौक , सब्जी म... उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई स्व गणना पोर्टल के उपयोग को लेकर कार्य शाला

गूगल मैप के सहारे यात्रा करना फिर पड़ा भारी, हाथरस में गलत रास्ते पर गई कार दुर्घटना का शिकार

हाथरस जिले में गूगल मैप के कारण एक और दुर्घटना घटी, जिसमें कई लोग घायल हो गए. यह हादसा मथुरा-बरेली हाईवे पर गूगल मैप द्वारा दिखाए गए गलत रास्ते के कारण हुआ. हादसे में सेफ्टी एयरबैग खुलने से बड़ा नुकसान टल गया।

गूगल मैप के सहारे यात्रा बेहद खतरनाक हो गई है. गूगल मैप आपको गंतव्य पर तो पहुंचाता ही है, थोड़ी सी लापरवाही की दशा में यह मौत के मुंह में भी धकेल सकता है. हाथरस में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही हुआ है. गूगल मैप की सहारे पर यात्रा पर निकले दो लोगों की जान बाल बाल बची है. हादसा मथुरा-बरेली हाईवे का है. गूगल मैप ने यात्रियों को एक ऐसे रास्ते पर उतार दिया, जो अभी ठीक से बना भी नहीं है. इसके चलते इस रोड पर दो कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं.

गनीमत रही कि कार में लगा सेफ्टी एयरबैग खुल गया और मामूली नुकसान के साथ बड़ा हादसा टल गया. इसी तरह की घटना कुछ दिन पहले बरेली-बदायूं के बॉर्डर पर हुआ था. उस समय गूगल मैप को ही फॉलो करते हुए एक कार चालक ने गाड़ी एक निर्माणाधीन पुल पर चढ़ा दी. यह पुल नदी के ऊपर आधा ही बना था. ऐसे में जब तक चालक गाड़ी रोकता, उसकी गाड़ी नदी में गिर चुकी थी. इन दोनों ही घटनाओं से गूगल मैप के सहारे यात्रा करने वालों के कान खड़े हो गए हैं.

गूगल मैप ने दिखाया अधूरा रास्ता

गूगल मैप ने यात्रियों को एक ऐसे रास्ते पर भेजा, जो अभी अधूरा था और उस पर डाइवर्जन और चेतावनी बोर्ड की कमी थी. इसके कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गईं. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।