भारत भूमि (अजमेर) वैशालीनगर, वनविहार मांगीलाल साहू का कुआं स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भागवत कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया । प्रवक्ता आभा गांधी ने बताया कि कथा वाचक श्री रामकृष्ण महाराज द्वारा 28 दिसंबर से 4 जनवरी तक भागवत कथा की जाएगी । कलश यात्रा सागरविहार कॉलोनी स्थित शिव हनुमान मन्दिर से प्रारंभ होकर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तक गाजे बाजे, धूम धाम से सभी भक्त प्रेमी, भक्तों के साथ निकाली गई । जगदीशप्रसाद साहू ने बताया कि रविवार से कथा का समय मध्याह्न 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा । आज श्री रामकृष्ण महाराज के सान्निध्य में मातृशक्ति के द्धारा श्रीमद् भागवत जी के साथ 51 महिलाओं व बन्धुओं द्वारा शिव रुद्र कलश यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली । महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत की महिमा बताई गई । सभी भक्तों के द्धारा आरती की गई । तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर श्रीमती रानी गुप्ता, जगदीश शर्मा , रामनिवास, जगदीश प्रसाद साहू, सतीश गोयल, बाबू लाल साहू, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, राजेंद्र गांधी, अमित वर्मा, श्रीमती ललिता त्रिपाठी, श्रीमती सरोज, श्रीमती प्रेम व्यास श्रीमती आरती, रेखा , पूजा, सुमन वीना गोयल आदि उपस्थित थे ।
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित
धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत...
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली
9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए...
अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र...
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल...
नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में...
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
