Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नववर्ष के कैलेंडर का विमोचन

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवारीय मेले में धाम के उपासक चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम बाबा भैरव व माँ कालिका की विधिवत पूजा अर्चना कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा प्रारम्भ की। इसी दौरान सुजानगढ़ के कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा श्री मसानिया भैरव धाम में मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाराज के करकमलों द्वारा व नसीराबाद सदर थानाधिकारी प्रहलाद सहाय की उपस्थिति में नववर्ष के के नए कैलेंडर का विमोचन किया गया। महाराज ने इस कार्यक्रम के दौरान सुजानगढ़ के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ता समाज और धर्म के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया उसके पश्चात चक्की वाले मंदिर पर राजा रानी कल्पवृक्ष की परिक्रमा भी करी। इस अवसर पर कई धार्मिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा भी हुई। महाराज ने सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तंभ की 22वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धाम के सभी महिला व पुरूष कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया । यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक और आध्यात्मिक चर्चा से भरपूर रहा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।