Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

अजमेर शहर को मिली हरिभाऊ उपाध्याय नगर के रूप में एक नए पुलिस थाने की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नए थाने का शुभारंभ

भारत भूमि (अजमेर) अजमेर शहर को रविवार सुबह हरिभाऊ उपाध्याय नगर के रूप में एक नए पुलिस थाने की सौगात मिली। विधानसभा अध्यक्ष और अजमेर-उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने एडीए भवन में इस अस्थायी थाने का उद्घाटन किया। स्थायी भवन के निर्माण के बाद इसे कोटड़ा स्थानांतरित किया जाएगा। एचबीयू नगर थाने के पहले थानाप्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा होंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक ओम प्रकाश, एसपी वंदिता राणा, एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ और सीओ रुद्र प्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जुलाई में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई बजट घोषणा के बाद इस थाने का गठन किया गया है। इससे क्रिश्चियन गंज थाने का दबाव कम होगा। अजमेर-उत्तर क्षेत्र में लगातार नई कॉलोनियां बन रही हैं, जहां चोरी, चेन स्नेचिंग, छेड़छाड़ और अन्य आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में इस नए थाने से क्षेत्रवासियों को सुरक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी।

हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र का कवरेज करीब 7-8 किलोमीटर के रेडियस में है, जिसमें लगभग सवा लाख की आबादी निवास करती है। इस क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण इलाकों के साथ दिहाड़ी मजदूरों की कच्ची बस्तियां, बहुमंजिला फ्लैट्स, प्रतिष्ठान, विद्यालय और अस्पताल शामिल हैं। इसमें हरिभाऊ उपाध्याय नगर, बीके कौल नगर, ज्ञानविहार, कोटड़ा, नौसर गांव, बैरवा बस्ती, रीजनल कॉलेज, गणपति नगर और अन्य क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही, क्षेत्र में नौसर माता मंदिर, कोटड़ा में तेजाजी मंदिर, रामदेवजी का मंदिर और महाराणा प्रताप स्मारक जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थल भी हैं।

एसपी वंदिता राणा ने थाने में पर्याप्त पुलिस जाब्ता नियुक्त किया है। निरीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा को थानाप्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ दो सहायक उप निरीक्षक जयलाल और जगमाल दाहिमा, 11 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित तीन महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।