Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

नसीराबाद पेंशनर समाज का 70 वर्षीय पेंशनर सम्मान समारोह हुआ आयोजित

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)नसीराबाद में रविवार को पेंशन समाज का 70 वर्षीय पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित हुआ । नसीराबाद पेंशन समाज के अध्यक्ष गजानंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा नसीराबाद द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 70 वर्षीय पेंशनरों का सम्मान समारोह का आयोजन आदि गौड़ ब्राह्मण समाज की धर्मशाला, गांधी चौक मैं हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कश्मीरसिंह जिला अध्यक्ष अजमेर के सानिध्य में एवं विशिष्ट अतिथि नंदलाल गुप्ता व रीटा गुप्ता रहे । कार्यक्रम में श्री मति अनिता मित्तल भू.पू, चैयरमेन नगर पालिका हाऊसिंग बोर्ड, जिला संरक्षक के. सी. टेलर, जिला उपाध्यक्ष ए. पी. गौड़, जिला मंत्री बिशनदास हंसराजानी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेशचन्द शर्मा, रोहिताक्ष शर्मा, प्रदीपजी मित्तल (कुन्ना), डॉ. विनायक गौड़ एवं गोविन्द जिन्दल, विजयकुमार मेहरा, राजेश शर्मा (ट्रांसपोर्ट व्यवसायी), सुशील गदिया कटक मण्डल नसीराबाद, नसीराबाद उप कोषाधिकारी मोनू जैन, राजीव बिन्दल व जिले की उपशाखाओं के अध्यक्ष रहे । अध्यक्ष गजानन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का स्वागत माला , दुपट्टा व शाल के साथ किया गया। वही 70 वर्षीय पेंशनरों का स्वागत भी माला , शाल व छाता भेंट करने के साथ किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित पत्रकार जावेद खान , दिलिप राय, हसन रिजवान, मुकेश वैष्णव, दिलिप सैन, श्याम सांखला व योगेन्द्र बुलचन्दानी का भी पेशनर समाज की और से पेन, डायरी व टुपट्टे के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित अन्य सभी अतिथियों ने पेंशनर समाज की और से वर्ष भर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम में काफी संख्या में नसीराबाद सहित आस पास के ग्रामीण अंचल के भी पेंशनर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन हुआ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।