Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की चादर पेश 

भारत भूमि (अजमेर) कार्तिक शर्मा  ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813 वें सालाना उर्स के अवसर पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं नेशनल कांफ्रेंस के सदर डॉ फारूक अब्दुल्ला की तरफ से आज ख्वाजा साहब के आस्ताने शरीफ में मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर देश एवं प्रदेश में अमन चैन एवं खुशहाली की दुआ की!

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला की चादर नेशनल कांफ्रेंस जम्मू के सदर शौकत अहमद मीर एवं डॉ उमर फारुकी की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल लेकर अजमेर पहुंचा । खादिम सैयद फकरे मोइन चिश्ती एवं सैयद दानिश मोइन ने दस्तारबंदी कर चादर पेश कराई। दरगाह में बुलंद दरवाजे पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं नेशनल कांग्रेस के सदर डॉ फारूक अब्दुल्ला की ओर से भेजा संदेश को पढ़कर सुनाया गया ।

संदेश में देशवासियों को ख्वाजा साहब के 813 उर्स की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हमारे देश एवं प्रदेश में अमन चैन खुशहाली भाईचारा बना रहे और ख्वाजा साहब के सूफी वाद के माध्यम से आपस मे प्यार मोहब्बत से रहे! हम सबको उनके बताएं मार्ग चलने की जरूरत है! देश में अंदरुनी एवं बाहरी ताकते नफरत फैलाने का प्रयास कर रही है उनके मंसूबे कतई कामयाब ना हों । जम्मू कश्मीर में तरक्की करे और सूबै में खुशहाली हो ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।