Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

रीट परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि कल, रात 12 बजे तक खुला रहेगा लिंक, अब तक मिले 12.29 लाख आवेदन

अजमेर (भारत भूमि) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के तहत कल 15 जनवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन का लिंक बुधवार को रात 12 बजे तक खुला रहेगा। इसके पश्चात लिंक बंद कर दिया जाएगा। बोर्ड को मंगलवार शाम तक 12 लाख 29 हजार आवेदन मिले हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे पूरी तरह जांच परख कर समय रहते आवेदन करें।

सचिव श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि कल बुधवार 15 जनवरी को रात 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन किए जा सकेंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि पूरी तरह सोच समझकर एवं जांच कर समय रहते ऑनलाइन आवेदन करे। एक बार ऑनलाइन आवेदन लॉक करने के बाद उसमें अभ्यर्थियों के स्तर पर संशोधन किया जाना संभव नहीं है। अभ्यर्थी यह तय कर लें कि उन्होंने जो भी जानकारियां फीड की है वे पूरी तरह सही, सुस्पष्ट एवं रिकॉर्ड के अनुरूप है। अभ्यर्थी के फीड करते ही सारा डाटा बोर्ड के सर्वर पर सेव हो जाएगा। उसमें अभ्यर्थी के स्तर पर बदलाव नहीं किया जा सकेगा। बोर्ड को मंगलवार शाम तक 12.29 लाख आवेदन मिले हैं। इनमें लेवल एक 304180, लेवल दो के 826627 एवं दोनों लेवल के 98031 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक कर परीक्षा शुल्क जमा करवा कर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा कराने के बाद ही आवेदन की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। रीट परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेवल एक व दो के लिए 550 रूपए परीक्षा शुल्क रखा गया है। कोई अभ्यर्थी दोनों लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 750 रूपए शुल्क देना होगा।

बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा 27 फरवरी को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। प्राथमिक स्तर (लेवल 1) और उच्च प्राथमिक स्तर (लेवल 2) की परीक्षाएं अलग-अलग समय पर होंगी। बोर्ड यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगा कि दोनों परीक्षाओं के संचालन में कोई परेशानी न हो। प्रथम पारी की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी एवं द्वितीय पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।