Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

राजस्थान पेंशनर्स समाज नसीराबाद की विशेष बैठक आयोजित

शाखा के सदस्यों को वितरीत किए गए जीवनोपयोगी उपहार

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राजस्थान पेन्शनर समाज की नसीराबाद उप शाखा की एक विशेष बैठक न्यायालय परिसर स्थित पेंशनर्स समाज के सभागार में आयोजित की गई जिसमे गत दिनों आयोजित वरिष्ठ पेंशनरों हेतु आयोजित सम्मान समारोह की समीक्षा की गई बैठक में विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर के शिक्षण संस्थान संचालक राजीव बिंदल ने उपस्थिति दी
इस बैठक मे कार्यकारिणी द्वारा आयोजीत 70वर्षीय पेंशनर्स सम्मान समारोह की समीक्षा की गई और गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया बैठक नगर के गणमान्य व्यक्ति राजीव बिन्दल के आतिथ्य में शुरु हुई जिसमें वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह कार्यक्रम के भव्य आयोजन की सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर अध्यक्ष गजानन्द शर्मा ने सम्पूर्ण कार्यकारिणी को साधुवाद दिया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माया गुप्ता को विशेष आभार संरक्षक रामेश्वर कच्छावा,महावीर टेलर,रामलाल विजय शर्मा आइवन राजेन्द्र, गोपालकष्ण गर्ग,रामजीलाल, घीसालाल भाटी,दुर्गासहाय द्वारा विशेष आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया ।इस अवसर पर श्री शंकरलाल,रामदेव प्रजापत ओमप्रकाश, कालूराम तहसीलदार, सत्यनारायण शर्मा नसीराबाद, निशा मैसी,जरीनाफेत्थ, पार्वतीजी व अन्य पेन्शनर उपस्थित रहे ।आय व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष चम्पालाल द्वारा सुनाया गया तथा नव वर्ष पर मंगलमय कामनाओं के साथ सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप भामा शाहों द्वारा प्रदत्त जीवनोपयोगी वस्तुएं भेंट की गई इस कार्यक्रम में पत्रकार दिलीप राय की उपस्थिती के लिए उनका भी आभार प्रकट किया गया अंत मे नसीराबाद उप शाखा के बुबानिया निवासी वरिष्ठ पदाधिकारी स्व.किशनलाल यादव के देवलोकगमन हो जाने पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे शाखा सदस्यों द्वारा दिवंगत सदस्य के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए मौन श्रद्धांजली अर्पित की गई और उसके बाद बैठक समाप्त हुईं

 

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।