धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति पर्व, पतंगबाजी , सतोलिया , रस्साकशी , हाऊजी का जमकर उठाया आनंद
भारत भूमि (अजमेर) अजयमेरु प्रेस क्लब का मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया । सभी सदस्य और हमसफ़र परिवार से जुड़ी महिलाओं का टर्निंग प्वाइंट स्कूल के परिसर में जमावड़ा लगा ।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को मकर संक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं । इसके बाद विभिन्न खेल आयोजित किए गए । प्यारे मोहन त्रिपाठी और फरहाद सागर ने जमकर पतंगबाजी की । सदस्यों ने एक दूसरे से मनोरंजक पेच लड़ाए । इसके बाद सदस्यों ने पारम्परिक खेल सतोलिया खेला । इस खेल के दौरान कई सदस्यों की अच्छी खासी भाग-दौड़ हो गई । मैदान छोड़ने से पहले ऐसे सभी सदस्यों को बदन दर्द की शिकायत हुई । सत्यनारायण जाला को चलने में भी मुश्किल हो गई थी ।
रस्साकशी खेल सबसे ज्यादा मनोरंजक खेल साबित हुआ । इसमें टर्निंग प्वाइंट स्कूल की शिक्षिकाओं का मुकाबला हमसफ़र परिवार की सदस्यों से हुआ । खेल के तीन राउंड हुए और तीनों में टर्निंग प्वाइंट स्कूल की शिक्षिकाओं को विजय मिली । इससे पहले टर्निंग प्वाइंट स्कूल की शिक्षिकाओं का हमसफ़र परिवार की सदस्यों से परिचय कराया गया ।
अंत में हाऊजी का आयोजन किया गया । गुरजेंद्र सिंह विर्दी , सत्यनारायण जाला और राजेन्द्र कुमार गांधी ने सभी सदस्यों को खेल खिलाया । टर्निंग प्वाइंट स्कूल के निदेशक सहित कुछ स्टाफ मेम्बर्स ने भी हाऊजी में भाग लिया । खासकर अनन्त भटनागर और वर्षा शर्मा ने गर्मजोशी के साथ भाग लिया ।
कार्यक्रम में राजेन्द्र गुंजल , प्रताप सिंह सनकत , संतोष कुमार गुप्ता , जगदीश मूलचंदानी , अरविन्द मोहन शर्मा , सत्यनारायण जाला , अमित टंडन , हरीश वरयानी , चंद्र प्रकाश कटारिया , कमल वरयानी , विक्रम सिंह बेदी , सुदेश चंद्र शर्मा , विजय कुमार शर्मा , नरेश चांदवानी , गुरजेंद्र सिंह विर्दी , अनुराग जैन , राजेन्द्र कुमार गांधी , प्यारे मोहन त्रिपाठी , महेशचंद्र शर्मा , अनिल चौहान , रामचंद्र विजरानी , महेश कुमार विजरानी , डॉ.नेमीचंद तम्बोली , प्रदीप टिक्यानी , नानक भाटिया , बसंत भट्ट , मधुप माथुर , अनिल गुप्ता , फरहाद सागर , अनन्त भटनागर , रामगोपाल सोनी , हेमंत कुमार शर्मा , सैय्यद मोहम्मद सलीम , अमर सिंह राठौड़ , मनोज सिंघल , संजीव वशिष्ठ , सोम रत्न आर्य , डॉक्टर अशोक मित्तल , प्रदीप गुप्ता , डॉ.प्रमोद कुमार शर्मा , विनोद डीडवानिया आदि उपस्थित रहे ।
इनके अलावा हमसफ़र परिवार की सदस्यों में आभा शुक्ला , शालिनी जैन , आभा गांधी , जसवीर कौर विर्दी , रेखा कटारिया , सविता चौहान , सरला शर्मा , संतोष शर्मा , सुरेन्द्र बाला शर्मा , कविता वशिष्ठ , श्वेता शबनम , मरियम नवाज़ , ऋतु गर्ग , डॉक्टर रचना जैन आदि भी उपस्थित रहीं ।
अंत में राजेन्द्र गुंजल और अरविंद मोहन शर्मा ने टर्निंग प्वाइंट स्कूल के निदेशक और सम्पूर्ण स्टाफ का आभार प्रकट किया ।
