Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास में धूमधाम से मानाया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह एवं द्वितीय वार्षिक खेल समारोह 

अजमेर (भारत भूमि) माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास, अजमेर में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया व द्वितीय वार्षिक खेल दिवस का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के मुख्य अतिथि महेश शिक्षण संस्थान के सचिव श्रीमान् राजेन्द्र जी करवा एवं अतिथि विद्यालय के सचिव श्रीमान बाल मुकुन्द जी माहेश्वरी रहे एवं उनके द्वारा ध्वजा रोहण किया गया तथा द्वितीय वार्षिक खेलोत्सव ( दहाड़ ) का शुभारंभ शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाते हुए तिरंगे आभा में गुब्बारे उड़ाकर व मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। परेड का संचालन विद्यालय के हेड बॉय आरव शर्मा व हेड गर्ल अनिष्का चौहान द्वारा किया गया।

विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी, शिक्षक व विद्यार्थी के बीच क्रिकेट मेच रखा गया जिसमे शिक्षकों की टीम ने 10 ओवर में 116 बनाए और विद्यार्थियों की टीम ने 40 रन बनाए। शिक्षकों की टीम 76 रन से विजय रही और अन्य खेल में जिग जेग रेस, कॉर्न बैलन्स रेस, रस्सा कस्सी, बनी रेस, कर्ब रेस, कबड्डी, बैडमिंटन, लंबी कूद, गोला फेक, तष्तरी फेक, भाला फेक का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के मंच का आयोजन शिक्षक योगेश एवं शिक्षिका नेहा द्वारा किया गया। अतिथि माहेदय व प्रधानाचार्य श्री राजीव मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये प्रेरित किया गया एवं शुभकामनांए दी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।