Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

स्वच्छता सर्वेक्षण में सुधारें रेटिंग – जिला कलेक्टर (लोक बन्धु)

अजमेर (भारत भूमि)  स्वच्छता सर्वेक्षण में रेटिंग सुधारने के लिए जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक में निर्देश प्रदान किए गए।

जिला कलेक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में रेटिंग सुधारने के लिए समस्त नगरीय निकायों के अधिकारियों को विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। सफाई कार्य का परिणाम क्षेत्र में दिखना आवश्यक है। इसके लिए समस्त अधिकारी स्वयं मौके पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। व्यस्त बाजारों एवं व्यावसायिक स्थलों पर रात्री पारी में भी सफाई की जाए। सफाई की सीधी मॉनिटरिंग करने के साथ क्षेत्र से भी लगातार फीडबैक लिया जाए।

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों का सौन्दर्यकरण भी किया जाना चाहिए। यह कार्य भामाशाहों के सहयोग से आसानी से हो जाएगा। नगरीय निकायों के ऑनलाईन कार्यों के बकाया प्रकरण तत्काल प्रभाव से निस्तारित किए जाएं। दो माह से अधिक पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें। पट्टे संबंधी प्रकरणों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। इस कार्य में तेजी लाने के लिए सूचीबद्ध आर्किटेक्ट की पाक्षिक बैठक ली जाए। भवन निर्माण की स्वीकृति भी नियमानुसार जारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि म्यूटेशन के प्रकरणों का सात दिन में निस्तारण करें। विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तत्काल भिजवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाए। विधानसभा सत्र चलने तक मुख्यालय कर्मचारी सक्षम स्तर से अनुमति लेने पर ही छोड़ंगे। नगरीय क्षेत्रों में निर्धारित श्रेणी के अनुसार यूजर चार्ज की वसूली नियमानुसार की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि रैन बसेरों एवं अन्नपूर्णा रसोई की नियमित अंतराल से जांच करें। रैन बसेरों में आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहनी चाहिए। अन्नपूर्णा रसोई में निर्धारित मीनू के अनुसार तथा निर्धारित मात्रा में भोजन मिले। यहां सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सार्वजनिक शौचालयों की भी नियमित सफाई करावे। पुष्कर सरोवर पर स्थापित चेंजिंग रूम का भी नियमित रखरखाव हो।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री देशल दान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ज्योति ककवानी, स्थानीय निकाय विभाग की उप निदेशक सना सिद्दकी, किशनगढ़, पुष्कर, ब्यावर, केकड़ी, सावर, सरवाड़, टांटोटी एवं बिजयनगर नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।