Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

चेटीचण्ड 2025 पर 11वें ग्यारहवें पखवाड़ा महोत्सव के तहत 17 दिवसीय कमेटी व रूपरेखा तैयारी बैठक 1 मार्च को

अजमेर (भारत भूमि) पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचण्ड 2025 के अवसर पर आयोजित होने वाले 11वें ग्यारहवें पखवाड़ा महोत्सव के तहत कार्यक्रमों योजना बैठक 1 मार्च 2025 को आयोजित की जायेगी।

महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि शनिवार 1 मार्च 2025 को सांय 4 बजे से 5 बजे तक रसोई बन्क्वेट हॉल, चौथी मजिल, स्वामी कॉम्पलेक्स, अजमेर पर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में दिनांक 21 मार्च से 6 अप्रेल 2025 तक होने वाले कार्यक्रम में तहत 17 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयारी कर कमेटियां बनाई जाएगी। जिसमें शहर की अलग-अलग धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित होकर पखवाडे़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा करेगें। बैठक में पदाधिकारियों के साथ युवा व मातृ शक्ति भी उपस्थित रहेगी।

उल्लेखनीय है कि विगत 10 वषों से समिति सभी संगठनों के सहयोग से चेटीचण्ड के पावन पर्व पर लगातार धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।