Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने सीएम से किया वकीलों की मांगों के न्यायोचित समाधान का आग्रह, संभागीय आयुक्त, आईजी, कलक्टर व एसपी से की बात

अजमेर (भारत भूमि) — पुष्कर में एडवोकेट पुरूषोत्तम जाखेटिया पर हमला एवं मृत्यु प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से आग्रह किया है कि वकीलों की मांगों का न्यायोचित समाधान किया जाए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों से भी बात कर पूरे प्रकरण में गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने संभागीय आयुक्त श्री महेश चन्द्र शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री ओम प्रकाश, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदिता राणा से फोन पर बात की एवं पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रकरण में गंभीरता से कार्रवाई की जाए एवं मामले की गहनता से जांच की जाए। दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।

श्री देवनानी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से भी आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अजमेर में आंदोलनरत वकीलों की मांगों का न्यायोचित समाधान किया जाए।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।