अजमेर (भारत भूमि)
“ नारी मूरत त्याग की, प्रेम दया की खान, करना जीवन में सदा, नारी का सम्मान ”

नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं ने अपना – अपना हुनर दिखाया और इस महत्वपूर्ण दिवस की उपयोगिता पर चर्चा की गई | नम्रता , हर्षिता , विजय लक्ष्मी , मेघा , नेहा ने नृत्य की प्रस्तुति दी | साथ ही अध्यापक अक्षय परिहार और अनित विल्सन द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी गई एवं प्राचार्य महोदय राजीव कुमार मिश्रा जी ने नारी के सम्मान में अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निधि चौहान द्वारा किया गया।
