Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली विशाल शोभा यात्रा


नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज ने सुभाष गंज अनाज मंडी से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जो मुख्य बाजार से होकर गांधी चौक क्षेत्र स्थित जैनाचार्य ज्ञान सागर जी के समाधि स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।महावीर जयंती के उपलक्ष में सुबह से ही जैन मंदिरों और नसिया में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और जैन समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई वहीं दोपहर 11 बजे सुभाष गंज अनाज मंडी से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो नई सब्जी मंडी हनुमान चोक मोची चौपड़,  पांच बत्ती चौराहे से होते हुए गांधी चौक क्षेत्र स्थित जैनाचार्य ज्ञान सागर महा राज की समाधि स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुई शोभा यात्रा में आगे आगे आकर्षक रथ बग्घी चल रही थी जिस पर महावीर स्वामी विराजमान थे शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के स्त्री पुरुषों और युवाओ ने हिस्सा लिया और धार्मिक नारे लगाए रास्ते में स्थान स्थान पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया और नगर वासियों ने झांकियों के दर्शन किए शोभा यात्रा मुख्य बाजार से गुजर कर नगर के अंतिम छोर पर नवल राम की बगीची क्षेत्र के पास स्थित आचार्य ज्ञान सागर महा राज की समाधि स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।महावीर जयंती की शोभा यात्रा में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी जैन समाज के लोगों ने शिरकत की इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने के साथ ही धार्मिक कार्यक्रमो एवं सामाजिक सरोकारों को निभाया और सामूहिक रूप से कार्यक्रमों में शामिल हुए

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।