Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

श्री अमरापुर सेवा घर में कम्प्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण का छठा बैच रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ

अजमेर (भारत भूमि)– ताराचन्द हुदलदास खानचन्दानी सेवा संस्था अजमेर द्वारा श्री अमरापुर सेवा घर के प्रशिक्षण केन्द्र में 423, खेल मैदान के सामने, कोटडा, अजमेर पर दिनांक 01 जून 2025 को सायं 6 बजे निःशुल्क कम्प्यूटर शिविर के गीष्मकालीन छठां बैच प्रारम्भ किया जा रहा है।

अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि आज के युग में कम्प्यूटर का ज्ञान हर बच्चे व नागरिकों को हो, इसके लिए कम्प्यूटर की कक्षाएं में बेसिक कम्प्यूटर की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। पूर्व में सफल पांच बैच पूर्ण किए जा चुके है, छठां बैच 1 जून से नियमित रूप से कम्प्यूटर कक्षाएं सायं 6.00 से 7.00 बजे तक रहेगी। इच्छुक प्रशिक्षार्थी रजिस्ट्रेशन कराने हेतु अपने साथ पूर्व मार्कशीट, फोटो, आधार कार्ड लेकर प्रगति नगर कार्यालय पर 10 से 5 बजे तक करा सकते है।

संयोजक व सचिव शंकर बदलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि वृद्धाश्रम पर नियमित सेवाओं के साथ निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें युवक-युवतीयों व महिलाओं को अपने पैरो पर खड़े करने का मूल उद्देश्य है, जो र्स्टाटअप की श्रेणी में भी आता है। बालिकाओं को शादी के पश्चात सिलाई, बुनाई, कढ़ाई व्यवसाय का एक अंग बन चुका है। आप घर बैठे कम लागत में अधिक लाभ प्राप्ति कर सकते है। सिलाई एक ऐसा व्यवसाय है जिसे किसी भी स्थान पर कर सकते है, इसके अगले बैच का प्रारम्भ जल्द किया जाएगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।