Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

फील्ड में जाओ, देखो जलापूर्ति में कहां कमी है, क्यूं है, सुधारो ताकि लोगों को पूरा पानी मिले- देवनानी

अजमेर (भारत भूमि)– भीषण गर्मी के इस दौर में अजमेर में जलापूर्ति और कम प्रेशर की शिकायतों पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जलदाय विभाग के अफसरों की जम कर क्लास ली। देवनानी ने कहा अफसर फील्ड में जाएं, लोगों से मिलें, हालात देखें सुधारें। एक सप्ताह में जलापूर्ति 48 घण्टे में नहीं आई तो अफसरों की जिम्मेदारी तय होगी। जिस जेईएन या एईएन के क्षेत्राधिकार में ज्यादा शिकायतें हैं उस पर कार्यवाही करेंगे। अवैध कनेक्शन काटे, गन्दे पानी की शिकायत दूर करें, प्रेशर चैक करें और नियमित अंतराल पर आपूर्ति करें। पिछले साल की अपेक्षा इस माह आपूर्ति सुधरी है, इसे और सुधारें।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को सर्किट हाउस में जलदाय विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अफसरों से पूछा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को बीसलपुर से कितना पानी मिल रहा है? अफसरों ने कहा ‘‘पूरा पानी आ रहा है’’। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि फिर भी कई क्षेत्रों में 48 घण्टे में सप्लाई क्यों नहीं हो रही।

उन्होंने अजमेर उत्तर क्षेत्र के पांच सहायक अभियंताओं के सप्लाई रजिस्टर तलब कर लिए। सप्लाई रजिस्टर में कई वार्डों में जलापूर्ति के अंतराल में अंतर नजर आया। इस पर उन्होंने अधिकारियों को जम कर फटकारा। उन्होंने कहा कि जब पूरा पानी मिल रहा है तो फिर देरी से और कम प्रेशर से जलापूर्ति क्यों हो रही है। क्षेत्र के पांचो सहायक अभियंता संतुष्टी जनक जवाब नहीं दे पाए। नाराज श्री देवनानी ने कहा कि भीषण गर्मी का समय है, ऎसे समय में विभाग की टॉप प्रायोर्रिटी है कि फील्ड में रह कर काम करें। अजमेर उत्तर के सभी जोन की जलापूर्ति को अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता स्वयं देखें। लोगों से मिलें, उनका फीडबैक लें और सुधार करें। आगामी एक सप्ताह में जलापूर्ति में पर्याप्त सुधार होना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न स्थानों पर कम प्रेशर से जलापूर्ति, हाथी भाटा व अन्य क्षेत्रों में गन्दे पानी की आपूर्ति और अन्य कमीयों पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गन्दे पानी और कम प्रेशर से जलापूर्ति अक्षम्य है। शिकायत मिलते ही तुरंत सुधार करें।

उन्होंने बल्क फ्लो मीटर इंस्टॉलेशन की धीमी गति पर भी खिंचाई की। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई और आपूर्ति की स्थिति पता लगेगी। आगामी 10 दिनों में लगाएं। इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कनेक्शनों की भी जानकारियां आती रहती है। उनके खिलाफ कार्यवाही करें। श्री देवनानी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, वैशाली नगर और माकड़वाली में उच्च जलाशय के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन कामों को जल्द पूरा किया जाए।

देवनानी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि, आमजन से बात कर फीडबैक लिया और अफसरों को जमीनी हालात की जानकारी दी।

270 करोड़ की परियोजना पर चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार से 270 करोड़ रूपए की जलदाय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस राशि से नसीराबाद से नौसर तक पाइप लाइन व 3 सर्विस रिजर्वायर बनाएं जाएंगे। इसका टेण्डर जल्द जारी किया जाए। यह परियोजना अजमेर उत्तर क्षेत्र को पेयजल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर कर देगी। इसे तय समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।