Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम ने लिया जय हिंद सभा में भाग 

अजमेर (भारत भूमि)- कार्तिक शर्मा- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर देश की सेना के शौर्य, पराक्रम एवं वीरता को समर्पित जय हिंद सभा का आयोजन आज बाड़मेर के विरेन्द्र धाम पर किया गया। जय हिंद सभा को एआईसीसी मेंबर एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने संबोधित किया। जय हिंद सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि देशवासी सैनिकों के शौर्य पर नतमस्तक हैं । यह वीर देश की अखंडता, सौहार्द के प्रहरी है !पहलगाम में हुई आंतकवादी घटना के बाद हमारी सेनाओं ने जिस जांबाज़ी के साथ पाकिस्तान में पनप रहे आतंकी अड्डों पर कार्यवाही की, उस पर सभी को गर्व है। जय हिंद सभा को राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली रणदीप सिंह सुरजेवाला हरीश चौधरी उम्मेदाराम बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी विधायक सांसद गण विधायक गण सहित पूरी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।