केकड़ी (भारत भूमि)– आज दिनांक 18 जून 2025, समय रात्रि 8 बजे,पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में एक ऐतिहासिक और गरिमामयी शाम का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें “श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति सम्मान समारोह” एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से कई ख्यातिप्राप्त कवि, गीतकार, हास्य कलाकार मंच साझा करेंगे और अपनी वाणी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस अवसर पर श्री हरिओम पंवार — अंतरराष्ट्रीय वीर रस कवि (सम्मान – 2024), डॉ. विष्णु सक्सेना — प्रसिद्ध गीतकार (सम्मान – 2025), इन दोनों कवियों को अलग-अलग ₹1,11,111 की सम्मान राशि चैक, शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस अप उपलक्ष पर आमंत्रित कविगण डॉ. कीर्ति काले – नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय कवयित्री एवं मंच संचालिका,डॉ. कैलाश मंडेला– शाहपुरा केंद्रीय साहित्य अकादमी से सम्मानित कवि एवं पैरोडीकार,श्री दीपक शुक्ला ‘दनादन’ – भोपाल प्रख्यात हास्य कवि एवं गीतकार,श्री दिनेश ‘बंटी’ – शाहपुरा हास्य कवि एवं गीतकार आदि कई उपस्थित रहेंगे मुख्य अतिथि श्री शत्रुघ्न गौतम, विधायक, केकड़ी,श्री लालाराम बैरवा, विधायक, शाहपुरा-भीलवाड़ा , खास मेहमान चंद्रशेखर भंडारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर केकड़ी, श्री होन हार सिंह राठौड़ प्रधान पंचायत समिति केकड़ी,विशिष्ट अतिथि श्री सुभाष हेमानी, उपखंड अधिकारी, केकड़ी श्री हर्षित शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक, केकड़ी, श्रीमती बंटी देवी राजपूत तहसीलदार केकड़ी, कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री कमलेश साहू सभापति नगर परिषद केकडी आदि अतिथियों की उपस्थिति रहेगी यह आयोजन श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान परिवार, केकड़ी (जिला अजमेर, राजस्थान) द्वारा किया जा रहा है। नगर के समस्त नागरिकों, साहित्य प्रेमियों, युवा साथियों व गणमान्य अतिथियों से विनम्र आग्रह है कि समय पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक साहित्यिक संध्या की शोभा बढ़ाएं। मौसम विभाग किसी सूचना के अनुसार भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए कवि सम्मेलन घंटाघर केकड़ी से स्थान बदलकर आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में आयोजित किया जाएगा।
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे...
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ...
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब...
मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...
आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...
