Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

छावनी परिषद प्रशासन द्वारा डेड लाइन के साथ चेतावनी देने का असर अगले ही दिन नज़र आया

 

मुख्य बाजार के दुकानदारो ने स्वत: ही हटाने शुरू किए दुकानों पर लगाए गए लंबे चौड़े टीन शेड 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद द्वारा नगर के दुकान दारो और व्यापारियों को दी गई चेतावनीं के बाद मुख्य बाजार के दुकानदारो ने अपने स्तर पर अस्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया रविवार को पांच बत्ती चौराहे के आसपास के दर्जनों दुकानदारों ने टीन शेड हटा ने शुरू कर दिए और बाजार चौड़ा नजर आने लगा छावनी परिषद प्रशासन द्वारा विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण मुहिम के अन्तर्गत छावनी परिषद क्षेत्र की रक्षा भूमि पर से अतिक्रमण हटाए जाने का काम त्वरित गति से किया जा रहा है इसी के तहत छावनी परिषद प्रशासन द्वारा जारी किए गए ऑडियो संदेश का नगर के लोगों और व्यापारियों पर व्यापक प्रभाव दिखाई दे रहा है रविवार को मुख्य बाजार स्थित पांच बत्ती चौराहे के आसपास के नामी गरामी दुकानदारों सहित अनेक व्यापारियों ने सुबह से ही अपने स्तर पर टीन शेड, छज्जे और अस्थाई अतिक्रमण हटाए जाने का काम शुरू कर दिया और उनकी देखा देखी दूसरे दुकान दारो ने भी निर्धारित सीमा में कारोबार करने हेतु व्यवस्थाएं शुरू कर दी , उल्लेखनीय है कि छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता द्वारा छावनी परिषद क्षेत्र की रक्षा भूमि पर से अवैध कब्जे और नजायज अतिक्रमण हटाने हेतु मुहिम चला रखा है इस के तीन चरण अब तक पूरे हो चुके हैं और नगर का एक बड़ा हिस्सा अवैध अतिक्रमियों के चंगुल से आज़ाद करवाया जा चुका है डॉक्टर नितिश गुप्ता द्वारा अपने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई थी और तीन चरणों में किए गए कार्यों के साथ ही शेष बचे चौथे तथा पांचवें चरण के बाबत भी पत्रकारों से जानकारी साझा की थी जिसके मुताबिक अगले चौथे चरण को जल्द ही शुरू किया जाएगा और इसके तहत मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाए जाने का कार्यक्रम है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर ऑडियो संदेश भेज कर और मुनादी करवा कर मुख्य बाजार के सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि समय रहते अपने अस्थाई अतिक्रमण स्वयं ही हटा लें अन्यथा 20जुलाई के बाद छावनी परिषद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी दुकानदार अथवा भवन मालिक की होगी छावनी परिषद प्रशासन द्वारा दुकानदारों को दुकान पर 2फिट से ज्यादा टीन शेड, या छज्जे नहीं लगाने और दुकानों के आगे नाले पर भी 2फिट से ज्यादा निर्माण नहीं करने और नाले की सफाई के लिए चेंबर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं साथ ही छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर गुप्ता ने दुकान के सामने अस्थाई अतिक्रमण हटाए जाने की हिदायत दी है छावनी परिषद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए 20जुलाई की डेड लाइन रखी गई है इसके बाद कोई रियायत किसी को भी नहीं दी जाएगी यदि इस समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो छावनी परिषद द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही की जाएगी और सम्बंधित दुकान दारो से जुर्माना भी वसूला जाएगा, इतना ही नहीं छावनी परिषद द्वारा कराई जा रही मुनादी में कहा जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति चो पहिया वाहन की बाजार तथा मुख्य सड़क पर पार्किंग नहीं करेगा छावनी परिषद प्रशासन द्वारा चो पहिया वाहनों को छावनी प्रशासन द्वारा आबंटित पार्किंग स्थल में पार्किंग करने के निर्देश दिए हैं जिनका उल्लंघन करने पर वाहन मालिकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी

चलाए जा रहे विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण के अभियान का असर नसीराबाद वासियों पर भी सकारात्मक रूप से दिखाई दे रहा है जिसकी हर व्यक्ति सराहना करता नज़र आ रहा है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।