Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

राजगढ़ श्री मसाणिया भैरव धाम पर रक्षाबंधन के अवसर पर भक्तों ने अर्पण की महाराज को राखी

    परिवार के लिए मांगी सुख समृद्धि कृपा और आशीर्वाद 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) उपखंड क्षेत्र स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज से रक्षा बंधन पर्व पर भक्तों ने राखी बांध कर परिवार के लिए सुख समृद्धि कृपा और आशीर्वाद प्रदान करने की विनती की इस अवसर पर धाम के मुख्य उपासक चम्पा लाल महाराज ने रविवार को सर्वप्रथम बाबा भैरव, मां कालिका, सर्वधर्म मनोकामना पूर्ण स्तंभ ओर सभी देवी देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना कर राखी बांधी। राज गढ़ धाम पर रक्षाबंधन का पावन पर्व भक्तों ने धाम के उपासक चम्पालाल महाराज के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने महाराज को स्नेहपूर्वक राखी बांधी और अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। महाराज ने सभी भक्तों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते का ही नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और संरक्षण की भावना का प्रतीक है।धाम पर रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, ताराचंद,मुकेश सेन,सागर सेन, कपिल सेन, मिलन, सुरेश काकाणी,, , युवराज, वैभाव, निभा, वेदान्श, कैलाश सेन, हनुमान, महेंद्र रावत, विजय सिंह रावत, सलीम एस के, कुलदीप मेघवंशी, मोनू मेघवंशी, डॉ सदानंद विश्वास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।