Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

छावनी परिषद प्रशासन ने कार्मिकों के साथ मनाया हर्षोल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को संबोधित किया 

 कार्यक्रम में वेरिड बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील गदिया रहे मौजूद 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया गया सम्मानित _

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के तत्वाधान में आज देश का 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को संबोधित किया और अपने उद्बोधन के दौरान छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी डॉक्टर गुप्ता ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाता है और इस बात की खुशी जाहिर करता है कि हमारे पूर्वजों ने कितने संघर्ष के बाद आजादी की जंग जीती थी और हमारा अपना गणतंत्र देश बना था ये दिन गर्व करवाता है देश के सैनिकों के शौर्य पर जिन्होंने अपना जीवन कुर्बान कर देश को आजाद करवाया था हम उन सभी शहीदों को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हैं उन्होंने छावनी परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया कि 26 जनवरी तक नगर में विकास के अनेक कार्य पूर्ण हो जाएंगे और नसीराबाद का नया रूप देखने को मिलेगा यह हमारा प्रयास रहेगा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक प्रवीण यादव, आकाश जेदिया और सफाई कर्मी योगेश को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।