Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

भारी बारिश में धराशाई हुआ कोली मोहल्ले में जर्जर मकान, गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ

 

नसीराबाद( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय फूलागंज क्षेत्र स्थित कोली मोहल्ले में आज सुबह तड़के भारी बारिश के बीच रामदेवजी मंदिर के पास कोली समाज के नंदकिशोर का दो मंजिला जर्जर मकान अचानक ढह गया लगातार हो रही बरसात के कारण उक्त पुराना मकान आज सुबह गिर पड़ा।हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। गनीमत यह रही कि मकान मालिक नंदकिशोर उस समय अगले हिस्से में मौजूद था, जबकि पीछे का हिस्सा भरभराकर गिर गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों के अनुसार यह मकान लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। गिरने के बाद इसकी करीब 25 फीट लंबी दीवार खतरनाक रूप से झुक चुकी है और उसमें बड़ी-बड़ी दरारें भी आ गई हैं। यह दीवार जिस गली से सटी हुई है, वह रोजाना आवागमन वाला रास्ता है। ऐसे में किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।घटना की सूचना छावनी परिषद को दी गई। वहीं, आमजन ने मिलकर एहतियातन रास्ते को अपने स्तर पर बंद कर दिया है। मोहल्लेवासी अब परिषद प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।