Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

पूज्य झूलेलाल साहिब का असू चण्ड महोत्सव 22 से 24 सितंबर तक

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : पूज्य झूलेलाल साहिब का 71वां वार्षिक असू चण्ड महोत्सव इस वर्ष अजमेर में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय मेला 22 से 24 सितंबर 2025 तक चलेगा। पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी देते हुए कृष्णा मोहल्ला स्थित पूज्य झूलेलाल मंदिर के प्रमुख, जेठानंद तिलोकानी ने बताया कि इस महोत्सव की शुरुआत धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हो चुकी है। हाल ही में, थारू दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया, जिसमें श्रद्धालु और मंदिर के सेवादार मौजूद रहे। असू चण्ड का मुख्य पर्व 23 सितंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा हरदयाल कुटिया, अम्मा लाल वारी दरबार, राजावीर साहिब मंदिर, दुर्गा माता दरबार, दुःख भंजनी हालाणी दरबार, तुलसी किशन धाम दरबार, पूज उडेरो लाल मंदिर और लीला शाह कॉलोनी मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों और दरबारों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले बहिराणे की सवारी में अम्मा लाल वारी दरबार से नारी भोजवानी और बाबा हरदयाल कुटिया से संत प्रकाश उदासी शामिल होंगे। मंदिर के बाबो साहिब ने सभी धर्म प्रेमियों और सेवादारों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।