Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

उपखंड के विख्यात राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला

 

प्रशासनिक बैठक मे तहसीलदार नसीराबाद, कार्यपालक मजिस्ट्रेट किए गए नियुक्त

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) उपखंड क्षेत्र अन्तर्गत अजमेर जिले के विख्यात धर्म स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर आगामी 22 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक शारदीय नवरात्र का मेला महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा।राजगढ़ भैंरव धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि,28 सितम्बर रविवार को बाबा के विशाल छठ मेले का आयोजन किया जाएगा,जिसमे हजारो श्रद्धालु जन भाग लेंगे, राजगढ़ मसानिया भैरव धाम पर आयोजित होने वाले नवरात्र मेला महोत्सव को लेकर चम्पालाल महाराज मुख्य उपासक भैरव धाम राजगढ़ के सानिध्य व उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में प्रशासनिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई जिसमें संबंधित सभी विभागो के अधिकारी गण मौजूद रहे। बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन के द्वारा नवरात्रा मेला महोत्सव से संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को दिया गया। उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद द्वारा बैठक में संबंधित विभागो को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को छठ मेले से पूर्व करने हेतू निर्देश दिये गये। बैठक में विशेष रूप से पीडबल्युडी, पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गईसाथ ही मेले के दौरान पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ वाहनो का एक तरफा यातायात व्यवस्था किए जाने पर जोर दिया गया जिससे भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो पाए। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवरात्र छठ मेले में भारी मात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए पुलिस जाप्ते का माकूल इन्तजाम किया जायेगा साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा निगरानी भी रखी जाएगी, उपखंड अधिकारी द्वारा बैठक में मौजुद सभी विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी, छठ मेले से पूर्व ही सभी विभागो को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियो ने उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओ को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था करने व महोत्सव के सफल आयोजन बाबत विश्वास दिलाया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में देवीलाल यादव उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद, जनरेल सिंह वृत्ताधिकारी नसीराबाद,भंवर सिंह थाना अधिकारी नसीराबाद सदर, राकेश नायब तहसीलदार नसीराबाद, महेश चौधरी बी.डी.ओ श्रीनगर, विजयराज सहायक उप निरिक्षक सीआईड़ी जॉन युनिट नसीराबाद, चेतन प्रकाश सहायक अभियन्ता सराधना, प्रीती बघैल कनिष्ठ अभियन्ता सराधना, रतन लाल सेन आयुर्वेद विभाग राजगढ़, दीनदयाल सैनी सहायक अभियन्ता पी.डब्ल्युड़ी, लालाराम कनिष्ठ अभियन्ता पीएचईड़ी, हरि राठी सहायक उप निरीक्षक, राजेन्द्र चौधरी वीडीओ राजगढ, दिलीप राठी, रमेश सेन, राहुल सेन, अविनाश सेन, पदमचन्द जैन, प्रकाश रांका, मान सिंह सरपंच नान्दला,कमल शर्मा, कैलाश सेन, राजेन्द्र राजपुरोहित, सलीम, कुल्दीप, विजय सिंह भवानीखेड़ा, बलराम गुर्जर, सुरेश कांकाणी, बैचे लाल, नारायण मोर्य, नौरत उच्चेनिया, अमित, नीरज, राजकुमार, आदि मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।