भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : महाबोधि बौद्ध मठ, गौतम नगर में रविवार 21 सितम्बर को श्राद्ध पक्ष के समापन अवसर पर सर्वधर्म सत्संग प्रवचन और वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष सर्वधर्म प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से होगा। इस अवसर पर गुरू एस.एन. गोयनका के आध्यात्मिक सत्संग पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रवचनों का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। बौद्ध मठ की सचिव शिक्षाविद् श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल ने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में मठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक-महासचिव रमेश लालवानी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इनके नेतृत्व में विद्यार्थियों को महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं व श्राद्ध पक्ष की प्रासंगिकता पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। बौद्ध मठ के रवि कुमार ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में श्रीमती सोनी गुणवन्त, रमेश लालवानी, सुश्री कीर्तिका, श्रीमती मोनिका सिंह, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती याशिका करण सिंह, सुमन गौड़, सुश्री प्रेरणा सहित कई विद्वान और समाजसेवी सहभागी होंगे। यह आयोजन सर्वधर्म संवाद और महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
