भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : सिंधु सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्राट दाहिरसेन जयंती कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र–छात्राओं एवं बच्चों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगों ने भाग लेकर सिंधी भाषा–लिपि, संस्कृति और देशप्रेम के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम में वर्ष 2024–25 में शैक्षणिक एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं (कक्षा 10वीं, 12वीं – कला, वाणिज्य, विज्ञान, बीए, बीकॉम, बीएससी, एआईपीएमटी, आईआईटी, आरएएस, आईसीडब्ल्यूए, पीएचडी, सीएस, सीए, पीजी सिंधी विषय आदि) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने मेडल प्रदान कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व पार्षद किशन लालवानी ने बताया कि यह सम्मान समाज के लिए प्रेरणा है और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देगा। उन्होंने पूज्य सिंधी समाज अजमेर के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी के सोशल मीडिया संदेश का हवाला देते हुए कहा कि दाहिरसेन जयंती केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और बलिदान की स्मृति का प्रतीक है। वक्ताओं ने वीर सपूतों और महापुरुषों के बलिदानों को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने और शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लाड़ा प्रतियोगिता, झूलेलाल पर आधारित भजन–गीत प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह को सफल बनाने में राजेश गिदवानी, नरेंद्र कुमार भोजवानी, दयाल आसवानी, सुरेश कुमार देवानी और बी. एम. शर्मा का विशेष योगदान रहा। पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेंद्र मूरजानी, संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी, सुश्री ज्योति तोलानी, राजेश झूरानी और गोविंद लालवानी ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
