दूधिया मोहल्ले में अवैध रूप से बनाए गए चबूतरे तोड़े __
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद प्रशासन द्वारा बरसात के चलते रोका गया गलियों का निर्माण कार्य आज से वापस शुरू किया गया वहीं दूधिया मोहल्ले के प्रेम प्रकाश आश्रम से लेकर राज नारायण रोड तक की गली में अवैध रूप से बनाए गए अनेक चबूतरों को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया और अतिक्रमण विरोधी दस्ते द्वारा क्षेत्र के कई मकान मालिकों को छज्जे तोड़ने बाबत चेतावनी दे दी गई छावनी परिषद के सीईओ डॉक्टर गुप्ता के निर्देश पर गली मोहल्लों की बेहाल और टूटी फूटी सड़को और नालियो के जीर्णोद्धार का कार्य बुधवार को शुरू हो गया है जिसमे गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है

दूधिया मोहल्ले के गलियों का निर्माण कार्य आर .सी. सी .का किया जाने पर क्षेत्रीय निवासी गोपाल, राजेश , आदि ने संतोष जताया वहीं कांग्रेसी नेता योगेश परिहार ने भी मौके पर हो रहे गली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया और बताया कि इस गली का जीर्णोद्धार लगभग 30 वर्ष बाद कराया जा रहा है जिसके लिए छावनी परिषद द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों में मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता से उन्होंने तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने निवेदन किया था
