Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

छावनी परिषद ने सब्जी मण्डी में की बड़ी कार्यवाही पिला पंजा चला तो दर्जनों अवैध कब्जे हुए ध्वस्त

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने आज सुबह छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने का मुहिम शुरू किया और सब्जी मंडी में गत दिनों चिन्हित किए गए दर्जनों अवैध केबिनों को जमींदोज कर दिया शनिवार सुबह छावनी परिषद के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों के साथ सब्जी मंडी क्षेत्र में पहुंच कर अवैध कब्जे हटाने शुरू किए   इस दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया लेकिन छावनी परिषद प्रशासन के सख्त तेवर देखते हुए उनके हौसले पस्त हो गए वहीं सब्जी मंडी स्थित मजार के निकट बनाए गए करीब एक दर्जन के आसपास केबिनों को ध्वस्त कर दिया गया इसी क्रम में स्टेशन रोड स्थित एक केबिन और आर्किटेक्ट के पास बने केबिनों को भी पीले पंजे की मदद से हटा दिया गया खास बात यह रही कि उक्त कार्यवाही शनिवार को की गई जब की अमूमन लोग सोचते हैं कि छुट्टी के दिन कार्यवाही नहीं की जाएगी आज हुई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से सब्ज़ी मंडी क्षेत्र में खलबली मच गई और अवैध कब्जे धारक दुकानदार अपने अपने सामान केबिनो से निकाल कर केबिन खाली करते दिखाई दिए वहीं सब्जी मंडी में बनी मज़ार मुख्य गेट से ही दिखाई देने लगी जिसके आसपास बड़ी तादाद में अतिक्रमण कर नाले तक केबिन लगा रखे थे इस कार्यवाही से नाले की सफ़ाई विस्तार और मरम्मत का रास्ता साफ़ हो गया  अतिक्रमण हटाने के दौरान छावनी परिषद ओवरसीयर विश्वेन्द्र सिंह  सफ़ाई निरीक्षक आशीष शर्मा,रवि प्रकाश,सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।