भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर राजावीर साहिब दरबार और दुर्गा माता मंदिर में मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। महन्त टहलगिरी गोस्वामी एवं भक्तियाणी श्रीमती रेखा गोस्वामी के नेतृत्व में कन्या पूजन, वृहद हवन यज्ञ, भण्डारा एवं प्रसादी का आयोजन सम्पन्न हुआ। पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि नवरात्र महोत्सव के तहत दिनभर भक्ति-भाव से पूजन-अर्चन, माता की महाआरती, जनेऊ धारण, दुर्गा माता के भजन-गीत और राजावीर साहिब की आरती व पंजड़े गाए गए। सन्त प्रकाश गोस्वामी, राज गोस्वामी, श्रीमती ज्योति एवं उनकी मंडली ने माता के जागरण की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को राजावीर साहिब और दुर्गा माता के सगडो तथा महालक्ष्मी के धोडो वितरित किए गए, जिन्हें परंपरा अनुसार दीपावली के अवसर पर हटालड़ी पूजन में परिवारजन श्रद्धा से स्थापित करते हैं। वातावरण माता रानी और राजावीर साहिब के जयकारों से गूंजता रहा।
ब्रेकिंग
स्कूल का वार्षिक उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को मिली, मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई पर ...
छावनी परिषद प्रशासन के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए अस्थाई कब्जे __
श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर समिति का हुआ गठन
नव नियुक्त छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद शाकिब आलम ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज क...
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया...
विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत
भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य...
कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना
