Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

लता मंगेशकर की जयंती पर संगीत प्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि, सिन्धु ज्योति सेवा समिति के आयोजनों में गूंजे स्वर कोकिला के अमर गीत

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती के अवसर पर सिन्धु ज्योति सेवा समिति के संगीत प्रेमियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी और पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर लता मंगेशकर द्वारा गाए गए कुछ अमर गीतों को गाकर उनकी यादों को ताजा किया गया। संगीत प्रेमी पूनम गीतांजली और मंधाराम भिरयानी ने कहा कि लता मंगेशकर अपने स्वर की मधुरता के कारण “स्वर कोकिला” के नाम से जानी जाती थीं। पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी दी कि उन्होंने 36 भाषाओं में 50 हजार से अधिक गीत गाए और दादा साहेब फालके पुरस्कार, पद्म भूषण, पद्म विभूषण सहित अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किए। इस अवसर पर अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी, पूनम गीतांजली, श्रीमती श्वेता शर्मा, अनिल आडवानी, राजेन्द्र मूरजानी, रमेश मूलचन्दानी, श्रीमती तनूजा, रमेश लालवानी, राजेश झूरानी, गोविन्द लालवानी, किशोर मंगलानी, कमलेश लोकवानी सहित अन्य संगीत प्रेमियों ने लता मंगेशकर को नमन किया। रमेश लालवानी ने बताया कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर में हुआ था और 6 फरवरी 2022 को मुंबई में उनका निधन हो गया। उनके गीत सदैव भारतीय संगीत और संस्कृति को जीवित रखते हुए पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।