Logo
ब्रेकिंग
स्कूल का वार्षिक उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को मिली, मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई पर ... छावनी परिषद प्रशासन के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए अस्थाई कब्जे __ श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर समिति का हुआ गठन नव नियुक्त छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद शाकिब आलम ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज क... किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना

चन्द्रवरदाई नगर की सियाराम नगर व हरि ओम कॉलोनी में मुख्य मार्ग बंद, नालियां खोदकर छोड़ी, नागरिकों में आक्रोश

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : चन्द्रवरदाई नगर क्षेत्र की सियाराम नगर और हरि ओम कॉलोनी का मुख्य प्रवेश मार्ग नगर निगम द्वारा करीब एक माह पूर्व नालियां खोदकर बंद कर दिया गया है जिससे क्षेत्रवासियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वार्ड संख्या 31 में दो वर्षों से सीवरेज कवर टूटे पड़े हैं, सड़कें व नालियां क्षतिग्रस्त हैं और अंधेरे में रात्रिकालीन आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई है इसके बावजूद जिला प्रशासन और नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सियाराम नगर अध्यक्ष आर.एस. चितौड़िया, पुष्पा शेखावत, चन्दा नरेश मंगलानी, ज्योति सोनी, रमेश लालवानी (महासचिव, जन सेवा समिति), इन्द्राज कसाना, सुधन वर्मा, राकेश सेन, महावीर सेन, लक्ष्मी नायक, कान्हाराम चौहान, संजय लालवानी, सुरेश गुर्जर, हरीश गोयल समेत कई लोगों ने इस स्थिति पर आक्रोश जताया। हरि ओम कॉलोनी के बन्ना सिंह तंवर, नोसर देवी, रामीदेवी लालवानी, सुनीता कसाना, जय पिंजलानी, गुलाब कंवर, वर्षा दुहिलानी, चेतन लालवानी व अन्य निवासियों ने भी कहा कि स्मार्ट सिटी कहलाने के बावजूद वर्षों से अव्यवस्थाओं की अनदेखी हो रही है। निवासियों ने जिलाधीश लोक बंधु और नगर निगम आयुक्त देसलदान चारण से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।