Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ की छवि खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग, कांग्रेस नेताओं ने एडिशनल एसपी दीपक को सौंपी शिकायत, दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ की छवि धूमिल करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों के विरोध में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एडिशनल एसपी दीपक को शिकायत सौंपी। उन्होंने इस कृत्य को सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। कांग्रेसजनों ने कहा कि धर्मेन्द्र राठौड़ की बढ़ती लोकप्रियता और राजनीतिक प्रभाव से बौखलाए असामाजिक तत्वों ने उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की नापाक कोशिश की है, जिससे कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। शिकायत में बताया गया कि बिना प्रिंटिंग प्रेस व प्रकाशक का नाम अंकित किए इन पोस्टरों को अवैध रूप से छपवाकर सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किया गया तथा सोशल मीडिया पर प्रचारित किया गया। इस कृत्य में संलिप्त व्यक्तियों, प्रेस संचालकों और प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि संबंधित स्थानों की सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान की जाए और उन्हें दण्डित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी आपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके। शिकायत देने वालों में पूर्व पार्षद हेमंत जोधा, पीसीसी सचिव कैलाश झालीवाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, पार्षद नोरत गुर्जर, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, चितलेश बंसल, हेमंत जसोरिया, पंकज छोटवानी, एडवोकेट विवेक पाराशर, एडवोकेट बृजेंद्र सिंह राठौड़, विकास चौहान, आरिफ खान, मुकेश सबलानिया, चिरंजीव सिंह राठौड़ सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।