Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

अमर शहीद संत कँवरराम साहिब के वार्षिकोत्सव पर हास्य कलाकार परमानन्द प्यासी ने सिंधी समाज को हँसी से लोटपोट किया

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : अमर शहीद संत भगत कँवरराम साहिब के वार्षिकोत्सव के अवसर पर सिंधु नवयुवक संघ द्वारा अजमेर में भव्य आयोजन किया गया जिसमें सिंधी समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और आरती के साथ हुआ जिसमें समाजसेवी महाराज ललित शर्मा, मुख्य अतिथि मनोज गुरबानी, पीशु भाई मुलानी, विष्णु मेघानी, गिरधारी अमरवानी, नवयुवक संघ अध्यक्ष अशोक फतनानी, सचिव करण मेंघानी, कोषाध्यक्ष हेमन्त चन्दीरामानी, महिला मंडल प्रमुख तनू मेघानी व मीना साधवानी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। देश-विदेश में प्रसिद्ध हास्य कलाकार परमानन्द प्यासी ने अपनी शानदार हास्य प्रस्तुति से सभी को हँसी से लोटपोट कर दिया। प्यासी ने गीतों और चुटकुलों के माध्यम से पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया, उपस्थित महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने डांडिया गीत “पंखिड़ा तू उड़ न जाजे” पर थिरककर आयोजन को और रंगीन बना दिया। घनश्याम भगत ने भी सुंदर प्रस्तुति दी। अजमेर और रूपनगढ़ समितियों सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी की उपस्थिति में समाजसेवी विजय गुरनानी और मुकेश मेंघानी को उनकी 25 वर्षों की उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए सिंधी समाज के सर्वोच्च सम्मान “सिंधु रत्न सम्मान” से शॉल ओढ़ाकर, ट्रॉफी व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मनोज गुरबानी, विशिष्ट अतिथि गिरीश आसुदानी तथा सतगुरु इंटरनेशनल के राजा ठारवानी को भी मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया। समाज सेवा में विशेष योगदान देने वाले मनोहर तारानी, हासानी परिवार, आनंद सत्संग मंडल परिवार दुबई, चतवानी परिवार, किशनचंद मोटवानी, राधाकिशन रामचंदानी और देवीदास लालवानी को मोमेंटो और ओढ़नी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन परमानन्द प्यासी द्वारा पल्लव प्रार्थना से हुआ, जिसके पश्चात आम भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।