भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता अभियान में प्रशासन को सक्रिय सहयोग देने का निर्णय लिया है। महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल एवं संस्थापक महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) नई दिल्ली के निर्देशानुसार अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सुरक्षा उपायों के प्रचार-प्रसार और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत बिजली और पानी के बिलों पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in की जानकारी प्रिंट की जाएगी। जिले में प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हॉस्पिटल और मेट्रो स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर अभियान और ऑडियो-वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और निजी प्रतिष्ठानों में व्याख्यान, कार्यशालाएं, क्विज़, सेमिनार और प्रतियोगिताएं भी होंगी। जिला शांति समिति व जिला सीएलजी समिति के सदस्य रणवीर सेनी, किशोर टेकवानी, किशन पारीक और रमेश लालवानी ने बताया कि महासंघ के पदाधिकारी प्रशासन के साथ मिलकर सर्वधर्म समिति के माध्यम से साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इसके अतिरिक्त साइबर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विभागों, सरकारी संस्थानों एवं निजी संगठनों में जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इस पहल के माध्यम से श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने समाज में साइबर सुरक्षा की समझ और सजगता बढ़ाने का संकल्प दोहराया है।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
