Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

राज्य सरकार के “शहरी सेवा शिविर 2025″मुहिम के तहत छावनी परिषद, करेगी ,नागरिक क्षेत्र में चार स्थानों पर सेवा शिविरो का आयोजन

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )राजस्थान राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के विस्तार एवं जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य को लेकर “शहरी सेवा शिविर 2025″अभियान संचालित किया जा रहा है छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया है कि  इस मुहिम में छावनी परिषद नसीराबाद के सभी शाखा प्रभारी और कार्मिक गण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग , जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी , विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग और राजस्थान जन आधार प्राधिकरण विभाग जैसे विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित रहेगी , इन सरकारी विभागों द्वारा जनता के पेंशन, पेयजल , बिजली , इस अभियान के तहत ली, सड़क, भूमि नामांतरण स्वास्थ्य एवं जन आधार नामांकन आदि से संबंधित के कार्यों का त्वरित निस्तारण किए जाने का प्रयास किया जाएगा छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा भी नागरिक क्षेत्र स्थित चार प्रमुख स्थलों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसके अनुसार आगामी 13 अक्टूबर 2025को सुभाष गंज अनाज मंडी में,15 अक्तूबर 2025को लारी रोड स्थित एल आई सी ग्राउंड में, 16अक्टूबर 2025को काली माई चौक पर, और 17अक्टुबर 2025 को रैगर मोहल्ला हताई पर शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए छावनी परिषद प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से शिविर में शामिल होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है ताकि आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जा सके, उल्लेखनीय है कि छावनी परिषद द्वारा पहली बार इस अभियान के तहत सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिससे नागरिक क्षेत्र के निवासियों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो सकेगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।