Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

क्लॉक टावर थाने के सीआई भीखाराम काले से व्यापारिक महासंघ का विचार-विमर्श, क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में संजय मार्केट व्यापारिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरीश अगनानी, सचिव हरीश वतवानी, गिदवानी बाजार के संरक्षक मोहनदास पिंजनानी, दरगाह बाजार के दिलीप सामनानी, श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के आत्माराम शर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने क्लॉक टावर थाने के सीआई भीखाराम काले से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल ने पडाव क्षेत्र, कवंडसपुरा, न्यू मैजेस्टिक, गिदवानी बाजार आदि क्षेत्रों में खाना बदोशों, ठेले वालों, मोबाइल व चेन स्नैचिंग तथा चोरी के मोबाइल के कारोबार जैसी समस्याओं पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की। महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर किशनगढ़ से अजमेर स्थानांतरण पर सीआई भीखाराम काले का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर दिलीप सामनानी, आत्माराम शर्मा, हरीश अगनानी, हरीश वतवानी, मोहनदास पिंजनानी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।