Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

तिब्बती रिफ्यूजी ल्हासा गर्म वस्त्र बाजार का सर्वधर्म प्रतिनिधियों द्वारा होगा शुभारंभ

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : तिब्बती रिफ्यूजी ल्हासा गर्म वस्त्र विक्रेता बाजार का शुभारंभ आगामी शुक्रवार 31 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे सर्वधर्म प्रतिनिधियों के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन और आरती के साथ किया जाएगा। अध्यक्ष चो गियाल्तसेन के नेतृत्व में बाजार की एसोसिएशन के पदाधिकारियों — तेनजिन दुकता, तेनजिन गियाल्तसेन, तरेंिसग फुंटसोक, तेनजिंग नामग्याल, नोरबू एवं अन्य ने बताया कि इस अवसर पर महात्मा बुद्ध और 14वें दलाई लामा की प्रतिमा के समक्ष धार्मिक सौहार्द के संदेश के साथ उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ सर्वधर्म समिति एवं जन सेवा सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी, मुख्य अतिथि राधास्वामी सत्संग डेरा ब्यास के सन्तमत विचारक, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य एवं महाबौधि बौद्ध मठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल, दुर्गा माता मंदिर के महन्त स्वामी टहलगिरी गोस्वामी, एडवोकेट वाहेदा चिश्ति, श्रीमती कुशाल जैन, सरदार जगजीत सिंह, ओशो विचारक नरेश रतनानी, बाबा दीप सिंह सेवा समिति के संस्थापक सरदार बलबीर सिंह, इस्कॉन विचारक मितेश निचानी, बौद्ध मठ की सचिव श्रीमती सोनी राहुल, दादा भगवान विचारक रणवीर सैनी, श्रीमती शहनाज खान, सरदार भजन सिंह तथा हाजी सद्वरुद्दीन कुरेशी सहित अनेक सर्वधर्म प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन सर्वधर्म एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक बनेगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।