भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : बाबा हरदयाल कुटिया, राजावीर साहिब मार्ग सिन्धू वाडी सुखाड़िया नगर के संत स्वामी प्रकाश उदासी के नेतृत्व में दुख भंजनी श्री हालाणी साहिब दरबार, श्रीनगर रोड में रविवार 23 नवम्बर से 25 नवम्बर तक गुरु तेगबहादुर साहिब का तीन दिवसीय 350वां शहीदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वामी प्रकाश उदासी ने पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि आयोजन की शुरुआत 23 नवम्बर रविवार प्रातः 5 बजे आसा-दी-वार कीर्तन और श्लोक महला 9वें के कीर्तन पाठ से होगी। 24 नवम्बर सोमवार को सायं 5 बजे सुखमनी साहिब का पाठ तथा 6 बजे श्लोक महला 9वें का पाठ किया जाएगा। 25 नवम्बर मंगलवार को सायं 5 बजे जपुजी साहिब का पाठ, 5.30 बजे श्लोक महला 9वें का पाठ तथा तत्पश्चात आरती, अरदास और प्रसाद वितरण होगा। पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी, महासचिव रमेश लालवानी, राजेश झूरानी, संत स्वामी प्रकाश उदासी, अनिल आडवानी एवं दरबार की महिला मण्डल ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तीन दिवसीय कार्यक्रम का लाभ लेने व गुरु तेगबहादुर साहिब के शीश बलिदान की स्मृति में दरबार में सेवा प्रदान करने की अपील की है।
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...
