भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : सन्यास आश्रम फव्वारा चौक अजमेर द्वारा प्रतिदिन निकाली जाने वाली प्रभात फेरी ने आज 15 वर्ष पूर्ण किए, जिसे महोत्सव रूप में मनाया गया। प्रातः 6:15 बजे दाहिरसेन स्मारक पुष्कर रोड पर भक्तजन एकत्र हुए और प्रभात फेरी रवाना होकर जय अंबे सेवा समिति वृद्ध आश्रम पहुंची, जहां 15 वर्ष पूर्ण होने पर शुद्ध मावे के केक का प्रसाद अधिष्ठाता शिव ज्योतिषानंद महाराज ने चम्मच से सभी को वितरित किया और धर्म विचार व्यक्त किए। विभिन्न लोगों ने भजनों की प्रस्तुति दी। सनातन धर्म रक्षा संघ अजय मेरु राजस्थान के अध्यक्ष अजय शर्मा (पूर्व न्यायाधीश) ने बताया कि गोवत्स प्रसिद्ध कथा वाचक राधाकृष्ण जी महाराज (जोधपुर) के निर्णय अनुसार 15 वर्ष पूर्व यह प्रभात फेरी प्रारंभ की गई थी, जो आज भी प्रतिदिन मौसम, परिस्थितियों और समय की भिन्नता में निरंतर जारी है। प्रभात फेरी का संचालन आलोक महेश्वरी द्वारा किया जाता है, जिसके तहत पुष्कर परिक्रमा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जाती है। अधिष्ठाता स्वामी शिव ज्योतिषानंद जी महाराज ने प्रभात फेरी को हरि नाम संकीर्तन बताते हुए कहा कि यह जनकल्याण का माध्यम है, जो प्रभात में उठने की प्रेरणा देता है तथा योग, साधना और ध्यान के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में डॉक्टर कुलदीप शर्मा, आलोक महेश्वरी, बृजेश गौड़, रामसिंह उदावत, जय अंबे सेवा समिति के कालीचरण खंडेलवाल, घनश्याम काबरा, राजकुमार चौरसिया, राधेशानंद महाराज, पुष्पा क्षेत्रपाल, आशा शर्मा सहित सन्यास आश्रम के बटुक, समिति के पदाधिकारी एवं प्रभात फेरी के अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण -----
श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी
श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव
बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र
ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल
जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर
सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं
