Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

आईटी पार्क ने पकड़ी गति, कंपनियों को भूखण्ड आवंटन शुरू, विधानसभा अध्यक्ष ने ली रीको एवं वन विभाग की बैठक, दो महीने में सड़क, समतलीकरण और प्लॉट का काम होगा पूरा, अब आठ करोड़ लागत से होगा लैपर्ड सफारी का काम

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल और सतत मॉनिटरिंग से अजमेर में रोजगार, औद्योगिकीकरण और पर्यटन विकास के कार्य तेजी पकड़ रहे हैं। रोजगार और व्यवसाय के लिए मील का पत्थर माने जा रहे आईटी पार्क में कार्यों को गति देते हुए देवनानी ने रीको अधिकारियों को दो माह में दीवार, सड़क, समतलीकरण और प्लॉट तैयार करने के निर्देश दिए, जिसके बाद तीन कंपनियों को भूखण्ड आवंटित कर दिए गए हैं। 23.65 करोड़ की लागत से 27.55 एकड़ में विकसित हो रहे इस पार्क में 45 हजार 310 वर्गमीटर भूमि औद्योगिक व कॉमर्शियल उपयोग के लिए बेची जाएगी तथा सड़क नेटवर्क, बिजली लाइनें, जल आपूर्ति, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, होटल, पार्किंग और शॉपिंग कॉम्पलेक्स जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से एक किमी, पुष्कर से 13 किमी और किशनगढ़ एयरपोर्ट से 20 किमी की दूरी पर स्थित यह पार्क कनेक्टिविटी के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। देवनानी ने तारागढ़ स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, नौसर व नागफणी की पहाड़ियों से अतिक्रमण हटाने और लवकुश उद्यान को आमजन के लिए खोलने के निर्देश भी दिए। वहीं उनकी पहल पर लैपर्ड सफारी के बजट को बढ़ाकर आठ करोड़ रुपए किया गया है, जिससे पर्यटन क्षेत्र को नया विस्तार मिलेगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।