Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

सांसद खेल महोत्सव की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : सांसद खेल महोत्सव राष्ट्रीय कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शहर के दो प्रमुख खेल स्थलों पर उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया और विभिन्न खेलों का अवलोकन करते हुए स्वयं भी खेल गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खेलों के प्रति विशेष लगाव और खेल प्रोत्साहन की नीतियां आज जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रही हैं, जिनका लाभ ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव आज एक सशक्त मंच बन चुका है, जहां ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और आगे चलकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। यह आयोजन युवाओं को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है तथा खेल संस्कृति को मजबूत करता है। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों की भी सराहना की गई, जिनके मार्गदर्शन में यह आयोजन निरंतर व्यापक रूप ले रहा है।

शुभारंभ समारोह में नगर निगम उपमहापौर नीरज जैन, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विक्रम सिंह, वेदप्रकाश दाधीच, किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल, हेमंत हरनावा, जुमन मंसूरी, सूर्यप्रकाश सिंह चौधरी, पंकज पहाड़िया, माधो सिंह राजावत, प्रेम साहू, बलवीर चौधरी, अतुल सामरिया, शानू साहू, प्रदीप चौधरी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, खेल आयोजक, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।