छावनी परिषद के वेरीड बोर्ड की बैठक हुई सम्पन्न, विकास कार्यों सहित अन्य प्रस्तावों पर लगी सहमति की मुहर
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद वेरीड बोर्ड की बैठक मंगलवार को छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार की अध्यक्षता में और मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता और सिविल एरिया के मनोनीत सदस्य सुशील गदिया की मौजूदगी में छावनी सभागार में आयोजित की गई जिसमे विकास कार्यों और विभिन्न नियुक्तियों पार्किंग स्थल नीलामी आदि प्रस्तावों पर सहमती की मुहर लगाई गई बैठक के बाद मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी साझा की जिसके अनुसार आज साढ़े 11बजे छावनी सभागार में आयोजित वेरीड बोर्ड की बैठक में जो मुख्य प्रस्ताव पारित किए गए हैं उनके मुताबिक शहर में अगले दो साल में सफाई कार्य विकसित करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाएगा और हर घर पर बार कोड लगाया जाएगा जीपीएस लगाया जाएगा ताकि कचरा नियमित उठाया जा रहा है इसकी मॉनिटरिंग की जा सके शहर में मॉड्यूलर टायलेट की कमी है उसको देखते हुए ब्यावर रोड स्थित अंबेडकर सर्किल पर और बाजार स्थित चौकड़ी मोहल्ले मॉड्यूलर टायलेट विकसित किए जाएंगे नगर के प्रवेश द्वार की तरफ जाने वाले हर रोड डेराठू रोड कोटा रोड और अजमेर रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है ऐसे ही रेलवे स्टेशन की सड़क और नागरिक क्षेत्र के सभी डार्क स्पॉट को चिह्नित किया जा चुका है और 127एलईडी लाइट्स लगाई जाएगी कोई भी क्षेत्र में डार्क स्पॉट नहीं रहने दिया जाएगा उसके अलावा नेहरू गार्डन और महाराणा प्रताप सागर को विकसित किया जाएगा और स्टेडियम के लिए एजेंसी हायर की जाएगी जो विकसित करने हेतु कार्य करेगी छावनी स्टाफ के लिए भी खुशी की खबर है कि स्टाफ के पेंडिंग पड़े प्रमोशन जनवरी माह में कर दिए जाएंगे साथ ही अनुकम्पा नौकरी के लिए भी अगले माह तक नियुक्ति हो जाएगी वहीं 2करोड़ की लागत से स्टाफ क्वार्टर्स बनाये जाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ है बैठक में बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील गदिया, वाटर फोरमैन सतीश कुमार, ओवरसियर विश्वेंद्रसिंह, लेखापाल प्रवीन यादव, राजस्व , स्टोर प्रभारी आकाश जैदिया, इंजीनियरिंग हितेश आदि उपस्थित थे।
