Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

कलाकारों ने सूचना केंद्र खुले रंगमंच को कांच की तरह चमकाया, स्वच्छता मेरी जिम्मेदारी मेरा अधिकार अभियान को दिया सशक्त संदेश

अजमेर (भारत भूमि) – स्वच्छ भारत अभियान की भावना को साकार करते हुए अजमेर कलाकार संघ द्वारा स्वच्छता मेरी जिम्मेदारी, मेरा अधिकार अभियान के अंतर्गत बुधवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर सूचना केंद्र के खुले रंगमंच परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इसमें कलाकारों ने श्रमदान कर पूरे रंगमंच को कांच की तरह चमकाकर स्वच्छता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया. इस अवसर पर अजमेर कलाकार संघ से जुड़े कलाकारों ने खुले रंगमंच के मंच स्थल, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, दोनों ओर की गैलरियों एवं रंगमंच के बाहर स्थित पूरे चौक की गहन सफाई कर परिसर को पूर्णतः स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। स्वच्छ भारत ब्रांड एंबेसडर एवं वरिष्ठ लोक कलाकार श्री गोपाल बंजारा ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 में प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान को अजमेर कलाकार संघ की पूरी टीम निरंतर आगे बढ़ा रही है तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्कूलों, कलेजों, गांवों, ढाणियों, मेलों एवं विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों में नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से करोड़ों लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी निरंतर प्रयास की श्रृंखला में आज सूचना केंद्र के खुले रंगमंच की सफाई कर कलाकारों ने यह संदेश दिया है कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी और अधिकार है। इस सफाई अभियान में अजमेर कलाकार संघ के कलाकार श्री महेश वैष्णव, श्री कृष्ण गोपाल पाराशर, श्रीमती सुशीला, श्री जगदीश, कोमल, नानू, अरुण सहित अन्य कलाकारों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया और पूरे परिसर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्री भानु प्रताप सिंह, सहायक निदेशक श्री संतोष प्रजापति, जनसंपर्क अधिकारी श्री मयंक राज गुर्जर सहित कार्यालय कर्मियों ने कलाकारों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा स्वच्छता अभियान में निरंतर योगदान देने के लिए कलाकारों का आभार व्यक्त किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।