Logo
ब्रेकिंग
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला... अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला अजमेर की साधारण सभा की बैठक 19 को

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता का स्थानांतरण हुआ जम्मू __

नए सी ई ओ होंगे लैंसडाउन से तबादला हो कर आने वाले साकिब आलम __

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के सबसे लोकप्रिय मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता का जम्मू कश्मीर स्थानांतरण हो गया है जबकि लेंस डाउन से स्थानांतरित हो कर नसीराबाद आने वाले साकिब आलम नव नियुक्त सी ई ओ के रूप में छावनी परिषद में पद भार ग्रहण करेंगे यह तबादला रक्षा संपदा विभाग के महा निदेशक की सहमति के बाद तत्काल प्रभाव से किया गया है डॉक्टर नितिश गुप्ता छावनी परिषद में नवाचार शुरू करने वाले विकास पुरुष के रूप में चर्चित अधिकारी रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर नसीराबाद छावनी को सम्मानित करवाने में डाक्टर गुप्ता की सकारात्मक और महती भूमिका रही है उनके द्वारा शुरू किया गया नवाचार “जन संवाद कार्यक्रम” छावनी परिषद आपके द्वार ने छावनी परिषद की नागरिक क्षेत्र के लोगों के बीच बढ़ती दूरी को खत्म कर आपसी सामंजस्य का पुल बनाया था जिसके चलते नगर वासियों ने अपनी समस्याएं छावनी परिषद प्रशासन के समक्ष पेश कीऔर छावनी परिषद प्रशासन द्वारा जन समस्याओं का समाधान कर नगर में विकास और सौंदर्यीकरण का मुहिम चला कर नगर का बड़े स्तर पर विकास करवाया, उपेक्षित पड़े पार्कों, तालाबों, सड़कों और चौराहों पर विकास कार्यों के साथ ही सौंदर्यीकरण कार्य करवा कर छावनी परिषद के नागरिक क्षेत्र का हुलिया बदल कर रख दिया वहीं रक्षा विभाग की सरकारी भूमि को अतिक्रमियों से अधिकांश भाग मुक्त करवा कर कचरा निस्तारण प्लांन्ट जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्थापित करवा कर गंदगी सड़ांध से त्रस्त नगर वासियों को सुंदर स्वच्छ रमणीक और पर्यटन लायक नगर बना दिया जिन सड़कों पर स्ट्रीट लाइट के खंभे तक कभी लगाए गए थे उन बाहरी सड़कों को रौशनी से जगमगा देने का काम और छावनी परिषद स्टॉफ के प्रमोशन अनुकम्पा नियुक्ति और ग्रेड बढ़ाने जैसे चिर प्रतिक्षित कार्य डॉक्टर नितिश गुप्ता के कार्यकाल में सम्पन्न होने के कारण उन्हें अब तक का सबसे सफल और हर दिल अज़ीज़ अधिकारी माना जा रहा है जिसने अपने सकारात्मक आधुनिक और जन हितकारी सोच को कार्य प्रणाली में शामिल कर न केवल नगर वासियों का भला किया अपितु नसीराबाद छावनी परिषद को देश की सैन्य छावनियो में अग्रणी पंक्ति में ला खड़ा किया और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित और गौरवान्वित का नगर वासियों को अवसर प्रदान किया है डॉक्टर गुप्ता के तबादले से अवैध कब्जे धारक और अतिक्रमी भू माफियाओं को भले ही खुशी हुई हो लेकिन नगर के हितैषियों और प्रबुद्ध लोगों को डाक्टर नीतीश गुप्ता के स्थानांतरण से दुख जरूर हुआ है किंतु फिर भी उम्मीद की जा रही है कि नव नियुक्त सी ई ओ साकिब आलम डाक्टर नीतीश गुप्ता द्वारा शुरू किए गए नवाचार और विकास कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे और छावनी परिषद प्रशासन नगर वासियों की सुविधाओं और समस्याओं के प्रति इसी प्रकार संवेदन शील बन कर कार्य करेगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।