Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

अजमेर जिले के सभी कस्बों में होंगी सनातनी सभाएं, पुष्कर हनुमंत कथा के प्रचार को लेकर बनी कार्य योजना

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : पुष्कर में 23 से 25 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर हनुमंत कथा (पुष्कर) की प्रचार समिति की बैठक तपस्वी भवन, वैशालीनगर अजमेर में आयोजित हुई, बैठक से पूर्व कार्यालय के बैनर, स्टैंडी सहित अन्य प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। प्रचार समिति के पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि प्रचार कार्यक्रम के अंतर्गत अजमेर जिले के किशनगढ़, केकड़ी, विजयनगर, नसीराबाद, मसूदा, भिनाय, ब्यावर, बांदनवाड़ा, राजगढ़, श्रीनगर, अराई, रूपनगढ़, सुरसुरा, नरवर, चाचीयवास, अरडका, पीसांगन, गोविंदगढ़, सराधना सहित अनेक स्थानों पर सनातनी सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जहां कथा के आमंत्रण स्वरूप पीले चावल वितरित किए जाएंगे। बैठक में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के किशनगढ़ एयरपोर्ट आगमन से पुष्कर तक प्रस्तावित शोभायात्रा मार्ग पर तोरण द्वार, होर्डिंग्स एवं स्वागत स्थलों के निर्धारण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में देवेंद्र त्रिपाठी, इंजीनियर अशोक शर्मा, बृजेश गौड़, प्रकाश किशोर खन्ना, विजय कुमार, अरुणा भास्कर, संजय खटीक, कुमकुम सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।