भारत भूमि (अजमेर).. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी बोधराज दरबार, हैप्पी टेलर के सामने खारी कुई में स्वामी बोधराज चिदाकाशी संत जी का जन्मोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। सत्संग मंडल खारी कुई के तत्वावधान में यह आयोजन बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 23 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगा। जन्मोत्सव के अंतर्गत 23 जनवरी 2026 को प्रातः 6:30 बजे से 8:30 बजे तक रवि भगत एवं पार्टी द्वारा सत्संग किया जाएगा, जिसके उपरांत प्रसादी का वितरण होगा। इसी दिन सायंकाल 7:30 बजे से 9:30 बजे तक अशोक गाफिल एवं पार्टी द्वारा सत्संग प्रस्तुत किया जाएगा तथा समापन पर प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं 24 जनवरी 2026 को दोपहर 1:30 बजे से गुरु का आम भंडारा आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। सायंकाल 7:30 बजे से 9:30 बजे तक रवि भगत एवं पार्टी द्वारा पुनः सत्संग किया जाएगा, जिसके साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ होगा। सत्संग मंडल खारी कुई ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे...
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ...
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब...
मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...
